दर्जनों गाड़ियों का काफिला शहर के मुख्य रास्तों से होकर गुजरा। उत्साहित कार्यकर्ताओं को समर्थन देने के लिए भाजपा के दो विधायक भी पहुंचे, लेकिन गजब की बात ये रही की ये रैली सीएए के नहीं सीसीए के समर्थन में थी। भाजयुमो कार्यकर्ताओं के हाथों में जो बैनर थे वो भी सीएए के नहीं सीसीए के थे। अब ये सीसीए क्या है, इसका जवाब किसी के पास नहीं था। यहां तक की दोनों विधायकों के पास भी नहीं।